इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद एक्शन मोड में तमिलनाडु सरकार: तमिल पीड़ितों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम, गैर जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह

खाड़ी संकट: तमिल प्रवासियों की सुरक्षा के लिए स्टालिन सरकार मुस्तैद

इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद एक्शन मोड में तमिलनाडु सरकार: तमिल पीड़ितों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम, गैर जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने खाड़ी देशों में रहने वाले तमिलों की सुरक्षा हेतु दिल्ली और चेन्नई में 24/7 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। सरकार ने प्रवासियों को घरों में रहने और भारतीय दूतावास की एडवाइजरी मानने की सलाह दी है। तमिलनाडु प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए हर संभव राहत और पुनर्वास के लिए तैयार है।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने ईरान के खलिाफ़ इजरायल और अमेरिकी हमलों के बाद खाड़ी इलाके में रहने वाले तमिलों की मदद के लिए पूर्णकालिक कंट्रोल रूम बनाए हैं और उनसे अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा न करें और भारतीय उच्चायोग की तरफ़ से जारी परामर्श का पालन करें। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य सरकार खाड़ी इलाके में रहने वाले तमिलों को हर मुमकिन मदद देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के बाद तमिलों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए, उन्होंने अनिवासी तमिलों के पुनर्वास और कल्याण आयुक्तालय को प्रभावित देशों में रहने वाले तमिलों को हर तरह की मदद देने का निर्देश दिया है। सीएम स्टालिन ने नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस में एक कंट्रोल रूम बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि तमिल लोगों और उनके परिवार के सदस्य किसी भी आपात स्थिति और किसी भी मदद के लिए इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, इसके साथ ही उन्होंने खाड़ी देशों में रहने वाले तमिलों से भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करने की अपील की।

उन्होंंने कहा कि ईरान पर अमेरिका इजरायल के हवाई हमलों के बाद, खाड़ी क्षेत्र के संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीएम स्टालिन ने वहां रहने वाले तमिलों को सभी सुरक्षा उपाय करने, घरों में ही रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने के साथ-साथ भारतीय उच्चायोग की सलाह का पालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले तमिलों के साथ लगातार संपर्क में रहकर स्थिति पर नजर रख रही है।

 

Read More नेपाल चुनाव: दो मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

Post Comment

Comment List

Latest News

खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने में 1500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाने का...
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं
राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार