इंडिगो संकट की जांच के लिए एयरलाइंस ने अमेरिकी कंपनी को सौंपी जिम्मेदारी

बोर्ड ने संकट प्रबंधन समूह की सिफारिश पर यह कदम उठाया

इंडिगो संकट की जांच के लिए एयरलाइंस ने अमेरिकी कंपनी को सौंपी जिम्मेदारी

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने हालिया उड़ान देरी और बड़े पैमाने पर रद्दीकरण की जांच अमेरिकी कंपनी चीफ एविएशन एडवाइजर्स को सौंपी है। कैप्टन जॉन इलसन नेतृत्व में टीम कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और उससे पहले बड़े पैमाने पर देरी के कारणों की जांच की जिम्मेदारी एक अमेरिकी कंपनी को सौंपी है। इंडिगो ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी कंपनी चीफ एविएशन एडवाइजर्स को तकनीकी जांच का जिम्मा सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह जांच विमानन संरक्षा से जुड़े दिग्गज कैप्टन जॉन इलसन के नेतृत्व में होगी जो अमेरिकी विमानन नियामक एफएए, अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात संघ के अलावा कई बड़ी वैश्विक एयरलाइंस के साथ काम कर चुके हैं। 

संकट से निपटने के लिए गठित इंडिगो के आंतरिक संकट प्रबंधन समूह ने जांच में बाहरी विशेषज्ञ को शामिल करने की सिफारिश की थी जिसे निदेशक मंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि चीफ एविएशन एडवाइजर्स की टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जायेगी कि वे कौन से कारण थे जिनके कारण पहले उड़ानों में देरी हुई और बाद में इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी   खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी  
करधनी थाना क्षेत्र में निवारू पुलिया के पास खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव प्लास्टिक कट्टे में मिला। आशंका...
पश्चिम एशिया संघर्ष: पीएम मोदी मंत्रिमंड़ल की सुरक्षा संबंधी समिति की अहम बैठक, LPG और PNG की सप्लाई पर पूरा फोकस, जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश
मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन
फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सहकारी बैंकों पर RBI सख्त : नए लाइसेंस के लिए कड़े नियम, बीमा सेवाओं में उतरने की तैयारी 
ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट का निर्णय : छूट से पेट्रो रासायनिक कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद, ऑटोमोटिव घटक और अन्य विनिर्माण क्षेत्र शामिल
एसआई भर्ती-2025 में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध : आयोग सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के वरिष्ठतम अधिकारी वीसी से जुड़े