अराजकतावादी समूह कर रहे देश को अस्थिर करने की कोशिश : देश की जनता करेगी इस कोशिश को विफल, नितिन नवीन ने कहा- कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश

ये काम दो समूह कर रहे

अराजकतावादी समूह कर रहे देश को अस्थिर करने की कोशिश : देश की जनता करेगी इस कोशिश को विफल, नितिन नवीन ने कहा- कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंडिया गठबंधन और सीजेपी पर देश में अराजकता फैलाने और विदेशी ताकतों के इशारे पर अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की कथित साजिशों को नाकाम करेंगे और केंद्र सरकार ऐसे प्रयासों से सख्ती से निपटेगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंडिया गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को अराजकता वादी समूह बताते हुए उन पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता उनकी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। नवीन ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सीजेपी के प्रदर्शन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही है। जहां 140 करोड़ लोग शांति और सछ्वाव से रह रहे हैं और देश के विकास में मिलकर योगदान दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये काम दो समूह कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'इंडिया गठबंधन' और दूसरा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों के नेतृत्व वाली सीजेपी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं इन दोनों समूहों से साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत की जनता आपके इरादों को अच्छी तरह समझती है। देश में कौन ज्यादा अस्थिरता पैदा कर सकता है, इसे लेकर आपकी 'अराजकता की होड़' सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जिन्हें जनता ने नकार दिया है और जनता के फैसले को स्वीकार करने या उससे सीखने के बजाय देश को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि आप अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत और विदेशी ताकतों के इशारे पर जो कोशिशें कर रहे हैं, वह सफल नहीं होगी। नवीन ने कहा कि लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह बात इन लोगों को खटक रही है। ये लोग देश वृद्धि, प्रगति और उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं। ये लोग भारत को एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते हैं। ये लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र में अपार शक्ति है और इस देश के देशभक्त एकजुट होकर आपकी साजिशों को नाकाम कर देंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने देश को डर के माहौल से बाहर निकाला है और आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश की है। फिर भी, 'अर्बन नक्सल' सोच वाले कुछ लोग अभी भी हैं जो देश को अस्थिर करने पर तुले हुए हैं। गांधी आपके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। भारत के युवा गांधी, केजरीवाल,'इंडिया गठबंधन' के सदस्यों और सीजेपी के तथाकथित युवा नेताओं की भाषा को देख रहे हैं।

नवीन ने कहा कि देश के युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से गहराई से जुड़े हैं और भारतीय संविधान के प्रति समर्पित हैं। देश के लोग आपकी भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह से आप देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं और देश के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे भारत के 140 करोड़ नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे। आपको निश्चित रूप से इसके नतीजे भुगतने होंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं आज आपको साफ चेतावनी देता हूं, जिन विदेशी ताकतों पर आप अपनी राजनीति के लिए निर्भर हैं और जिन ताकतों के साथ मिलकर आप भारत को अस्थिर करना चाहते हैं कि वे आपके बुरे इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी।

Read More एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद

उन्होंने कहा कि झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना जनता के जनादेश का अपमान है। देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर भरोसा जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है। राज्यों में आपकी लगातार हार और निराशा यह दिखाती है कि आप नहीं चाहते कि यह देश शांति के साथ आगे बढ़े। नवीन ने कहा, मैं आपको चेतावनी देता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी और देश के देशभक्त लोग आपको मुँहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह देश में तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने की कोशिशें हो रही हैं, केंद्र सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपकी साजिशों को नाकाम करेंगे।

Read More पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को नहीं दी अनुमति : धारा 163 के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी, कहा- 10 दिन पहले सूचना देना आवश्यक

 

Read More विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : टूटने से संभलने तक की कहानी बनेगी किसी की जिंदगी का सहारा

Tags: people

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मिशन निदेशक...
देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श