नासिक: टीसीएस धर्म परिवर्तन केस में आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने जांच में सहयोग के दिए निर्देश

पुलिस स्टेशन में नियमित रूप से पेश होने का निर्देश

नासिक: टीसीएस धर्म परिवर्तन केस में आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने जांच में सहयोग के दिए निर्देश
नासिक स्थित टीसीएस (TCS) ऑफिस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने आरोपी निदा खान को 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें संबंधित पुलिस स्टेशन में नियमित हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नासिक। महाराष्ट्र में टीएीएस नासिक ऑफिस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के मामले में एक अहम घटनाक्रम में 20 अगस्त को एक अदालत ने आरोपी निदा खान को ज़मानत दे दी। न्यायमूर्ति खरकर की अदालत ने मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 166/2026 में खान को 50 हजार रुपये के ज़मानती बॉन्ड पर ज़मानत दी। अदालत ने उन्हें संबंधित पुलिस स्टेशन में नियमित रूप से पेश होने का निर्देश भी दिया।

इस मामले में खान को आरोपी नंबर 5 बनाया गया है। आरोपों के अनुसार टीसीएस नासिक ऑफिस में एक 36 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, इस्लामी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए कहा गया, हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और कथित तौर पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला गया।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएन) की धाराओं 75, 79, 299, 302, 3(5) और 328 के तहत दर्ज किया गया है। शुरू में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था, तौसीफ़ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज़ शेख, शाहरुख़ हुसैन शौकत कुरैशी और रज़ा रफ़ीक़ मेमन। जांच के दौरान, पुलिस को कथित तौर पर खान की संलिप्तता का पता चला और बाद में उन्हें आरोपी के तौर पर शामिल किया गया।

खान को पहले देवलाली कैंप मामले में ज़मानत मिल चुकी थी। उनके वकीलों ने अदालत को बताया कि वह जांच में सहयोग कर रही थीं और ज़मानत मांगते समय उनकी गर्भावस्था का भी हवाला दिया। इसके बाद अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के बॉन्ड पर ज़मानत दे दी, जो अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों के अधीन थी।

Read More दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान और तुर्की अपने दुश्मनों का सामना करने में रियाद की मदद करने को तैयार: खालिद बिन सलमान पाकिस्तान और तुर्की अपने दुश्मनों का सामना करने में रियाद की मदद करने को तैयार: खालिद बिन सलमान
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने मक्का रक्षा समझौते के तहत रियाद में आपातकालीन बैठक की। तीनों देशों ने सामूहिक...
पंचायत चुनाव में युवा तय करेंगे गांव की सरकार : 14 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, रोजगार, पलायन, शिक्षा और इंटरनेट सबसे बड़े सवाल
सीईसी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेता धरने पर
यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन हमला : 4 सौ करोड़ का नुकसान, इंजीनियर की मौत
बंगाल में पुलिस से झड़प के बाद हुमायूं कबीर हिरासत में, कपड़ों से खींचा और गाड़ी में बैठाया
रोडवेज की बस में 60 में से 55 यात्री निकले बिना टिकट, बूंदी डिपो में फिर उजागर हुई गड़बड़ी
राजस्थान में नहीं मिला एक भी बांग्लादेशी! 36 दिन चलाया पुलिस ने अभियान