अमेरिका की तरह अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर निकालना चाहिए

करीब 1.2 करोड़ अवैध बंगलादेशी भारत में थे

अमेरिका की तरह अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर निकालना चाहिए

अनुमानित आंकड़ों के अनुसार आज करीब दो करोड़ बंगलादेशी अवैध रूप से भारत  में डेरा डाले हुए हैं।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा है कि अमेरिका की ट्रम्प सरकार की तरह यहां की मोदी सरकार को भी सभी अवैध बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं को तुरंत देश से बाहर निकालना चाहिए। साहनी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने अवैध रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों को वापस भेजो की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला जारी है। कल बंगलादेश की पूर्व राष्ट्रपति शेख हसीना के लाइव भाषण के दौरान  बांग्लादेश के राजशाही जिले के फुदकी गांव में हिंदुओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में मौजूद मां सरस्वती  की मूर्ति को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता हस्तांतरण के बाद से बंगलादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए हैं। रोहिंग्या और बंगलादेशियों के खिलाफ भाजपा का शोर-शराबा महज चुनावी स्टंट है। बंगलादेश के साथ विवाद होने के बावजूद आज भी भारत-बंगलादेश सीमा का करीब 856 किलोमीटर हिस्सा खुला है वहां कोई बाड़ नहीं लगी है। वर्ष 2007 में जारी आंकड़ों के अनुसार करीब 1.2 करोड़ अवैध बंगलादेशी भारत में थे।

उन्होंने कहा कि अनुमानित आंकड़ों के अनुसार आज करीब दो करोड़ बंगलादेशी अवैध रूप से भारत  में डेरा डाले हुए हैं। बंगलादेश के साथ अपने संबंधों को दरकिनार कर भारत सरकार ने श्रीमती हसीना को अपने यहां शरण दी है। जिसका खमियाजा हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर वापस भेज रहा है अतिसंवेदनशील जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्याओं की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। पुलिस प्रशासन के पास इनका बायोमैट्रिक्स डाटा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कश्मीर में महिला तस्करी जैसे कई घिनौने मामले सामने आए हैं। अगर गहन जांच हो तो कश्मीर में कई सीमा हैदर मिल सकती हैं। साहनी ने केंद्र की मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्य सरकारों से मांग  की है कि वे अमेरिका से सबक लेते हुए रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करके उन्हें राज्य और देश से बाहर भेजें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी वृद्धि की गई। सूइट की दर 4000-4800 रुपए, एसी कमरे की 3000-3600 रुपए...
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार
‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट