सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि, नक्सली कमांडर उइके की मौत, ओडिशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त

अमित शाह ने ओडिशा में बड़ी सफलता को सराहा

सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि, नक्सली कमांडर उइके की मौत, ओडिशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त

गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों द्वारा 1 करोड़ के इनामी नक्सली गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को ढेर किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने दोहराया कि सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़े नक्सली नेता गणेश उइके सहित छह नक्सिलयों के एक अभियान में मारे जाने को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा है कि इस सफलता के साथ ओडिशा जल्द ही नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने वाला है। अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।

ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े अभियान के तहत केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को अब तक निष्क्रिय किया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के ईनामी गणेश उईके समेत छह नक्सली मारे गये। सरकार ने अगले वर्ष मार्च के अंत में देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एफए-1, एफए-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू  स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एफए-1, एफए-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू 
एचपीबोस (HPBOSE) आगामी सत्र से कक्षा 9वीं-12वीं के लिए एफए (FA) और प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू करेगा। एनईपी 2020 के तहत...
नाइजीरिया में नरसंहार, 5 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से 18 बाल श्रमिकों को बचाया, नौ दुकानें सील
"आतंकवाद निरोधक अभियान" के तहत 115 लोग गिरफ्तार, हैंडगन-गोला-बारूद बरामद, पूछताछ जारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर, उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में लेंगे भाग
राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना
अरावली बचाओ और मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान, 27 से होंगे विरोध प्रदर्शन