बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा

बैतूल स्टेशन परिसर में हुई त्वरित सुनवाई

बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा

रेलवे सुरक्षा बल ने बैतूल रेलवे स्टेशन पर विशेष कैंप कोर्ट आयोजित कर 89 मामलों का निपटारा किया। रेलवे अधिनियम के उल्लंघन पर 1.25 लाख का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में आमला और जुन्नारदेव के मामले भी शामिल रहे।

बैतूल। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना बैतूल द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे अधिनियम के विभिन्न उल्लंघनों पर कुल 89 मामलों में एक लाख पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह त्वरित सुनवाई रेलवे कोर्ट भोपाल के न्यायाधीश अनुराग खरे की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कैंप कोर्ट में बैतूल के साथ-साथ आमला और जुन्नारदेव आरपीएफ थानों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया गया। पूरी कार्रवाई मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में की गई।

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बनकर ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध प्रवेश, अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचना, दिव्यांग या महिला कोच में प्रतिबंधित प्रवेश, फुटबोर्ड पर यात्रा करना, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना और परिसर में गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

कैंप कोर्ट को सफल बनाने में उप निरीक्षक विद्याधर यादव, अनिल कुमार शर्मा, सचिन सोनुले, सहायक उप निरीक्षक डी.के. देशमुख, डी.के. गौतम तथा जवान सोबरन ङ्क्षसह, सुभाष मीणा, फराह खान, मदन लाल, कुलवंत, मंजीत, धर्मेंद्र और महिला आरक्षक पूजा व ताप्ती का विशेष योगदान रहा। न्यायालयीन प्रक्रिया रीडर भोज कुमार कीर और कोर्ट स्टाफ ने व्यवस्थित ढंग से पूरी की। थाना प्रभारी ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को दें

Read More सुखोई-30 हादसे में शहीद पायलटों को राहुल गांधी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
बजाज नगर थाना क्षेत्र, टोंक रोड पर गोपालपुरा बाइपास के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर।...
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 
अवैध निर्माण करने पर निगम ने दो भवनों को किया सील, जानें पूरा मामला 
जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग