रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा की शुरुआत की। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क रहेगी। इसके उपरांत, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं पहचान पत्र दिखाकर आजीवन मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मातृशक्ति को सम्मानित कर रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से उपहार भेंट किए गए।

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। इसके तहत महिलाएं 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों के दौरान अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र दिखाकर निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को मिठाई और साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात और उपहार पाकर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने इस पहल के लिए योगी सरकार का आभार जताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक। रविवार और रक्षाबंधन को छोड़कर सुबह 10:30...
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम
यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
रिश्तों का खून : कहीं पिता ने नवजात को मारा, कहीं पत्नी ने पति की जान ली
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
जयपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट रहेंगी लेट, दुबई उड़ान लगातार 15 दिन से प्रभावित
ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर