दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नामी ब्रांडों के नकली इंजन ऑयल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 700 लीटर नकली इंजन ऑयल बरामद 

छापेमारी: दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर में नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: नामी ब्रांडों के नकली इंजन ऑयल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 700 लीटर नकली इंजन ऑयल बरामद 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर में नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 700 लीटर नकली तेल और नामी ब्रांडों की पैकिंग सामग्री बरामद की गई। यह गिरोह सस्ते तेल को महंगे ब्रांडों के नाम पर बाजार में खपा रहा था।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर इलाके में नकली इंजन ऑयल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 700 लीटर नकली इंजन ऑयल बरामद किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में नामी ब्रांडों के पैकिंग का सामान और मशीनें भी जब्त की गई हैं।

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया, "नकली उत्पाद बनाने वाली इकाइयों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। पुख्ता सूचना के आधार पर हमारी टीम ने गाजीपुर में छापा मारा। वहां से नामी ब्रांडों के भारी मात्रा में नकली इंजन ऑयल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई, जिससे नकली उत्पाद बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है।"

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार छाबड़ा और कुलदीप सिंह के रूप में की है। इन दोनों की उम्र करीब 52 साल है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कैस्ट्रोल, यामाहा, हीरो और बजाज जैसे ब्रांडों के नाम पर तैयार 28 कैन और 140 बोतलें नकली इंजन ऑयल मिला। इसके अलावा मौके से 550 से ज्यादा खाली बोतलें, स्टिकर, कूपन, एक सीलिंग मशीन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लोकप्रिय ब्रांडों के नाम पर बाजार में नकली इंजन ऑयल बनाकर आपूर्ति कर रहे थे।यह गिरोह खुले में मिलने वाले सस्ते तेल को नामी ब्रांडों के डिब्बों में भरता था और फिर उन्हें सील करके बाजार में वितरण के लिए भेज देता था।

Read More बिहार में अगले सीएम के नाम पर संशय बरकरार : नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच योग्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी, अंतिम नाम पर बनी अनिश्चिता

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पांच दिवसीय बंद : जनजीवन अस्त-व्यस्त, 7 अप्रैल को हुई गोलीबारी में पांच साल के एक लड़के और लड़की की हुई थी मौत मणिपुर में पांच दिवसीय बंद : जनजीवन अस्त-व्यस्त, 7 अप्रैल को हुई गोलीबारी में पांच साल के एक लड़के और लड़की की हुई थी मौत
मणिपुर में मासूमों की हत्या के खिलाफ 5 दिवसीय बंद से जनजीवन ठप है। बिष्णुपुर गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन...
बीएड और एमएड के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि कल, विलम्ब शुल्क के साथ कर सकेंगे आवेदन
अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुपालन के लिए ईरानी विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय संघ की अपील को किया खारिज, होर्मुज़ जलड़मरूमध्य से ज़हाजों के आवागमन की स्थिति को देखते हुए पाखंड बताया
सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर हमला : संसद में महिला आरक्षण पर विपक्ष का रवैया देश की आधी आबादी का अपमान, विपक्ष को सुनाई खरी खोटी
जयपुर रेंज में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस अधिकारियों की 382 टीमों ने दी दबिश, 754 अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बड़ा ऐलान : महागठबंधन में शामिल पार्टियों के खिलाफ 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में निकालेगी धिक्कार मार्च
जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान कर रहा था आराम