दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी: 28 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी दबोचा गया

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान गिरफ्तार, गोलीबारी कर भागने की कोशिश नाकाम

दिल्ली पुलिस की STF ने आस्था कुंज पार्क के पास मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी रिज़वान को गिरफ्तार किया। आरोपी पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित था। रिज़वान के खिलाफ दिल्ली और यूपी में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के बाद उसे पकड़ा और चोरी के 10 से अधिक मामले सुलझाए।

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की विशेष कार्य बल ने उत्तर प्रदेश के एक वांछित अपराधी रिज़वान (40) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने मंगलवार को बताया कि रिज़वान को आस्था कुंज पार्क के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई थी। रिज़वान पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खास सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में एक रणनीतिक जाल बिछाया। रिज़वान से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। 

आखिरकार, रिज़वान को पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, "रिज़वान दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद का रहने वाला है। हमें पता चला है कि बुलंदशहर के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वह वांछित था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 17 फरवरी, को 15,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।" उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि रिज़वान एक आदतन और कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिनमें से 24 दिल्ली में और चार उत्तर प्रदेश में हैं। 

उसके आपराधिक इतिहास में मुख्य रूप से झपटमारी और चोरी के मामले शामिल हैं, हालांकि गंभीर अपराधों में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी के 10 से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू
गर्मी के मध्यनजर जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ अभियान जारी। विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान...
झुलसा रही गर्मी : हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
नेपाल सरकार के फैसलों और नीतिगत बदलावों से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों की बढीं परेशानियाँ, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों की आवाजाही पर लगाया मोटा टैक्स
SMS मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
वार्ड चार में गंदगी से लोग परेशान : नालियों की सफाई नहीं, खाली प्लॉट में जमा गंदा पानी, मच्छरों का प्रकोप