जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी : एक महिला सहित लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियारों को जखीरा जब्त 

आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: लश्कर के चार और सदस्य गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी : एक महिला सहित लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियारों को जखीरा जब्त 

श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। ये गिरफ्तारियां पहले पकड़े गए आतंकियों से मिली लीड के आधार पर की गईं, जिससे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के दौरान की गईं। इसी महीने की शुरुआत में पुलिस ने पाकिस्तान निवासी दो आतंकवादियों अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और खुबैब उर्फ उस्मान बाही के साथ-साथ दनिहामा निवासी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हजरतबल के रहने वाले इन चार 'ओवरग्राउंड वर्कर' को पकड़ा गया। इनके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी
तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले।...
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बोला खड़गे पर हमला : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर की माफी की मांग, राजनीतिक अवसरवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 
हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे
प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट