पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब : विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के 2 सहयोगी गिरफ्तार, आईईडी बरामद

सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की रच रहा था साजिश

पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब : विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के 2 सहयोगी गिरफ्तार, आईईडी बरामद
पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकी नेटवर्क के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर एक आईईडी बरामद की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। समय रहते कार्रवाई से बड़ा खतरा टल गया, नेटवर्क की जांच जारी है।

मोहाली। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के दो सहयोगियों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े अन्य विवरणों को फिलहाल जांच के हित में सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल एसएएस नगर (मोहाली) क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।

डीजीपी यादव ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई और सार्वजनिक सुरक्षा को संभावित गंभीर खतरे से बचा लिया गया।  अधिकारियों के मुताबिक बरामद आईईडी को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे आतंकी नेटवर्क की कड़यिों को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अब इस साजिश के पीछे मौजूद विदेशी हैंडलरों, स्थानीय सहयोगियों और अन्य संपर्कों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपियों के संबंध किन आतंकी संगठनों या आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

डीजीपी यादव ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी नेटवर्क तथा संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Read More नीट पेपर लीक पर 'आप' का हमला, केजरीवाल और संजय सिंह ने सरकार के कदमों को बताया 'नौटंकी'

Read More बड़ी खबर: शिवसेना (यूबीटी) में टूट की पुष्टि, छह सांसदों ने किया शिंदे खेमे का समर्थन

 

 

Read More भारतीय विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को दो टूक: खुद का रिकॉर्ड खराब, भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का नहीं है अधिकार

Tags: terrorist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित