महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज

नागपुर: चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार पर हमला

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज
नागपुर नगर निगम चुनाव से पूर्व वार्ड 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिगणे पर जानलेवा हमला हुआ। वे गोरेवाड़ा में नकदी वितरण की सूचना पर गए थे, जहां भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

नागपुर। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से कुछ ही घंटे पहले बुधवार देर रात नागपुर में हुई हिंसक झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उम्मीदवार घायल हो गया, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और मतदान से पहले शांति बनाए रखने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घायल उम्मीदवार की पहचान नागपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिगणे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोरेवाड़ा इलाके में कल देर रात हुई।

पार्टी नेताओं के अनुसार शिगणे ने इलाके का दौरा उस समय किया था जब उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व कथित रूप से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने एवं मतदाताओं के बीच नकदी वितरित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

भाजपा के नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दावा किया कि शिगणे पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया और झड़प के दौरान उन्हें चोटें आईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि घटना के बाद शिगणे को चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि, यह घटना उस समय हुई जब नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले हुई है, जहां शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

Read More कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी संग्राम, कुमारस्वामी का अल्टीमेटम- विजयादशमी तक गिरफ्तारी नहीं तो राज्यव्यापी प्रदर्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
आमेर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग गैंग के पांच चोरों...
ब्लेस्ड होम आनंद में बनेगा शिव परिवार और राधा-गोविंद मंदिर , शुक्रवार को मंदिर की भूमि पूजन
बर्फीले पहाड़, माइनस तापमान और दुश्मन पर नजर… हिमवीरों को मोदी का सलाम
यूक्रेन के अभिजात वर्ग पर मस्क का निशाना, बोले- एक तरफ अरबों डॉलर, दूसरी तरफ युद्ध में झोंके जा रहे युवा!
विदेशी संगठनों से मुलाकात और फंडिंग पर राहुल गांधी जवाब दें : राठौड़
प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल