भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा, नीतिन नवीन ने कहा- राष्ट्रीय गीत को वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का करेगे विरोध

किसी पार्टी का कोई प्रस्ताव संवैधानिक निर्णय या संसद के कानून से ऊपर नहीं

भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा, नीतिन नवीन ने कहा- राष्ट्रीय गीत को वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का करेगे विरोध
कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल पहले दो पद गाने के प्रस्ताव की निंदा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राष्ट्रीय गीत को तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति के अधीन नहीं किया जा सकता। भाजपा ने पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ की गरिमा और विरासत की रक्षा का संकल्प लेते हुए देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'वंदे मातरम् के प्रथम दो पद को गाने के कांग्रेस पार्टी के प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय गीत को सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण अथवा संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का विरोध करेगी। भाजपा ने कहा है कि किसी पार्टी का कोई प्रस्ताव संवैधानिक निर्णय या संसद के कानून से ऊपर नहीं हो सकता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को एक बयान में बताया कि पार्टी ने आज 22 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति के उस निर्णय की कड़ी निंदा और स्पष्ट शब्दों में विरोध करती है जिसमें प्रमुख विपक्षी दल ने  1937 में कांग्रेस कार्यसमिति में उस प्रस्ताव को पुन: पारित करते हुए कहा है कि उसके  कार्यक्रमों में वन्दे मातरम् के केवल प्रथम दो पदों के गायन को सीमित रखा जाएगा।

नवीन ने कहा कि भाजपा वन्दे मातरम् को भारत का राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है। इसके लिए भाजपा ने 10 सूत्रीय संकल्प किया है  जिसमें कहा गया है कि भाजपा 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए वन्दे मातरम् के प्रथम दो पदों तक गायन सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा और स्पष्ट विरोध करेगी। भाजपा पूर्ण वन्दे मातरम् के सम्मान, गरिमा, विरासत और राष्ट्रीय स्वरूप की रक्षा करेगी, इसे भारत का राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत मानेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी 1950 में संविधान सभा की घोषणा तथा 2026 में संसद द्वारा राष्ट्रीय गीत को जन गण मन के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान किए जाने से स्थापित स्थिति की ²ढ़ता से पुष्टि करेगी।भाजपा राष्ट्रीय गीत को सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण अथवा संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का विरोध करेगी। पार्टी कांग्रेस को स्मरण कराएगी कि उसकी कार्यसमिति का कोई प्रस्ताव भारत के संवैधानिक संस्थानों और संसद द्वारा बनाए गए कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता। 1937 का राजनीतिक समझौता 1950 के संवैधानिक निर्णय और 2026 में संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता। भाजपा ने यह भी संकल्प लिया है कि वह जनता के सामने उस ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भ को उजागर करेगी, जिसमें वन्दे मातरम् के गायन को सीमित किया गया था, जिसमें मुस्लिम लीग की आपत्तियां तथा बाद में बढ़ती सांप्रदायिक और अलगाववादी मांगों की राजनीति शामिल थी।

पार्टी महात्मा गांधी के उस ऐतिहासिक कथन को जन-जन तक पहुंचाएगी, जिसमें उन्होंने वन्दे मातरम् को साम्राज्यवाद-विरोधी नारा और शुद्धतम राष्ट्रीय भावना से जुड़ा हुआ बताया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से देशव्यापी अभियान चलाएगी, जिसके अंतर्गत वन्दे मातरम् का इतिहास, अर्थ, राष्ट्रीय महत्व और गौरवशाली विरासत भारत के हर कोने तक पहुंचाई जाएगी। पार्टी की ओर से विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा, ताकि छह पदों वाले पूर्ण राष्ट्रीय गीत और उसके इतिहास को विस्मृति में न जाने दिया जाए तथा आने वाली पीढिय़ां समझ सकें कि वन्दे मातरम् के साथ भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र-जागरण की कितनी गहरी स्मृतियां जुड़ी हैं।भाजपा का कहना है कि राजनीतिक सुविधा या तुष्टीकरण के लिए वन्दे मातरम् के सम्मान और विरासत से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली

पार्टी ने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल से जुड़ा विषय नहीं है। यह भारत के सम्मान और उन असंख्य देशभक्तों की विरासत का प्रश्न है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। पार्टी  देशवासियों से आह्वान करती है कि वे स्मरण रखें - वन्दे मातरम् के शब्द कभी इतने शक्तिशाली थे कि एक साम्राज्य उनसे भयभीत हो उठा था। अंग्रेजों ने इन्हें दबाने का प्रयास इसलिए किया क्योंकि इन शब्दों ने प्रतिरोध की चेतना जगाई थी। पीढिय़ों के भारतीयों ने इन्हें स्वतंत्रता, बलिदान और राष्ट्र गौरव के मंत्र के रूप में अपनाया। नवीन ने कहा है कि इस विरासत को आज की वोट-बैंक राजनीति के गणित में सीमित नहीं किया जा सकता। 1947 में भारत की स्वतंत्रता का जयघोष वंदे मातरम्' था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत का महाघोष भी वंदे मातरम् ही होगा।

Read More जब आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है, भारत हो सकता है भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल: PM Modi

 

Read More तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय