विवाह समारोह में पिस्टल से फायरिंग: भाजपा नेता धर्मेन्द्र भाटी की छाती में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत

विवाह समारोह में पिस्टल से फायरिंग: भाजपा नेता धर्मेन्द्र भाटी की छाती में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

बुलंदशहर के खानपुर गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता धर्मेन्द्र भाटी की गोली लगने से मौत हो गई। लाइसेंसी पिस्टल से की जा रही फायरिंग के दौरान सुग्रीव नामक व्यक्ति की गोली भाटी की छाती में लगी।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला में गुरुवार देर रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गोली लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना थाना चोला क्षेत्र के ग्राम खानपुर की है, जहां ककोड़ थाना क्षेत्र के अजय नगर निवासी शिवम की बारात आई हुई थी। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, समारोह के दौरान सुग्रीव नामक व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोली भाजपा नेता धर्मेन्द्र भाटी की छाती में जा लगी। घटना के समय धर्मेन्द्र भाटी कुर्सी पर बैठे हुए थे।

गंभीर रूप से घायल भाटी को तत्काल नोएडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन