भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर

कथनी-करनी के अंतर पर सवाल उठाते हुए जनता से सच समझने की अपील

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके साथी स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते अब विदेशी हो गए। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक चीन से आयात और चीनी सामान के बहिष्कार की बातें कर रहे थे, वही आज खुलेआम उसका स्वागत कर रहे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके साथी स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते अब विदेशी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक चीन से आयात और चीनी सामान के बहिष्कार की बातें कर रहे थे, वही आज खुलेआम उसका स्वागत कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के वैचारिक उस्ताद पड़ोसी देश से एकदलीय व्यवस्था का क्लास ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्तर तक अब मुलाकात पहुँच गई है, उससे साफ है कि इसकी तैयारी कई वर्षों से चल रही थी। ऐसे में बहिष्कार का यह सारा ड्रामा केवल समर्थकों की आँखों में धूल झोंकने के लिए किया गया। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समर्थक, जो चीनी सामान के बहिष्कार के लिए घर-घर प्रचार कर रहे थे, आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के ये समर्थक रंगे सियार की कहानी भूल गए थे, जिसका सच बारिश में सामने आ जाता है। अखिलेश यादव ने भाजपा की नीतियों और कथनी-करनी के अंतर पर सवाल उठाते हुए जनता से सच समझने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर...
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव