इंदौर में भाजपा की लापरवाह सरकार : पानी नहीं बंट रहा जहर, राहुल गांधी ने कहा- अहंकारी बयान दे रहे भाजपा नेता

शुद्ध पेय जल जनता का अधिकार है

इंदौर में भाजपा की लापरवाह सरकार : पानी नहीं बंट रहा जहर, राहुल गांधी ने कहा- अहंकारी बयान दे रहे भाजपा नेता

राहुल गांधी ने इंदौर में जहरीले पानी की आपूर्ति को प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता के जीवन से खिलवाड़ का आरोप लगाया और कहा कि साफ पानी जनता का अधिकार है। गांधी ने पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में नागरिकों को 'जहरीले पानी' की आपूर्ति करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेय जल जनता का अधिकार है, लेकिन भाजपा की लापरवाह सरकार लोगों को 'जहरीला पानी' बांट रही है। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने की बजाय भाजपा नेता अहंकारी बयान दे रहे हैं। आश्चर्य यह है  कि प्रधानमंत्री इस गंभीर और अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर भी शांत हैं और कुछ नहीं बोल रहे हैं।

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान, जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी, लेकिन सरकार ने घमंड परोस दिया। उन्होंने सवाल किया कि इंदौर के लोगों ने बार-बार गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत की,  फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई।

सीवर की गंदगी पीने के पानी में कैसे मिली। समय रहते जल आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई और जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी। ये 'फोकट' के सवाल नहीं - यह जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है। कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें हो रही हैं।

Read More लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
धुलंडी पर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से खुशखबरी—मादा हिप्पो ने नन्हे मेहमान को जन्म दिया। उप निदेशक डॉ. अरविंद माथुर ने...
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली