आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति

आदेशों की अनदेखी करने पर होगी अवमानना की कार्रवाई

आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति
हाईकोर्ट ने MCA परिसर के पांच रेस्तरां के खाद्य लाइसेंस निलंबित करने पर FDA को फटकार लगाई। कोर्ट ने निलंबन रद्द कर रेस्तरां खोलने की अनुमति दी। पीठ ने कहा, “क्या आपको लगता है कि आप भगवान हैं?” आदेशों की अनदेखी पर अवमानना और जेल की चेतावनी दी। हालिया जांच में रेस्तरां 88% खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे मिले।

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में संचालित पांच रेस्तरां के खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के मामले में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने लाइसेंस निलंबन रद्द करते हुए रेस्तरां दोबारा खोलने की अनुमति दे दी। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि आदेशों की अनदेखी जारी रही, तो अवमानना की कार्रवाई हो सकती है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ ने कहा कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद FDA ने व्यावहारिक रुख अपनाने के बजाय संकीर्ण दृष्टिकोण रखा। कोर्ट ने तल्ख अंदाज में पूछा, “क्या आपको लगता है कि आप भगवान हैं?” पीठ ने कहा कि अधिकारियों को बार-बार फटकार लगाते-लगाते अदालत थक चुकी है। MCA ने FDA के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें स्वच्छता संबंधी खामियों और तीसरे पक्ष द्वारा संचालन का हवाला देकर लाइसेंस निलंबित किए गए थे। हालिया निरीक्षण में रेस्तरां खाद्य सुरक्षा मानकों पर करीब 88 प्रतिशत खरे पाए गए।

FDA ने तर्क दिया कि लाइसेंस MCA के नाम पर हैं, जबकि संचालन शिरके इंफ्रास्ट्रक्चर कर रहा है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने MCA को नया नोटिस देने की बात कही। पीठ ने अधिकारियों को चेताया कि गलती स्वीकार करें, अन्यथाजेल जाने के लिए तैयार रहें।

Tags: FDA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा-आरएसएस पर तीखा...
मिलने के बहाने 16 साल की नाबालिग को बुलाया : अगवा कर 2 महीने तक दुष्कर्म, जयपुर से 300 किलोमीटर दूर बंधक बनाकर रखा
नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति
निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव