BUDGET 2026 : किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण उद्यमिता पर जोर, नारियल की खेती करने वाले किसानों के लिए नारियल प्रोत्साहन योजना की घोषणा; काजू और भारतीय कोको को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य

बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न  होने की उम्मीद

BUDGET 2026 : किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण उद्यमिता पर जोर, नारियल की खेती करने वाले किसानों के लिए नारियल प्रोत्साहन योजना की घोषणा; काजू और भारतीय कोको को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किये वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। सरकार का मुख्य ध्यान किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन में रोजगार सृजन और ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने पर केंद्रित।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किये वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। सरकार का मुख्य ध्यान किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन में रोजगार सृजन और ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने पर केंद्रित है। बजट में मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की एक नई पहल शुरू की गई है। इसके साथ ही पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता के विकास पर विशेष बल दिया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न  होने की उम्मीद है।

नारियल की खेती करने वाले किसानों के लिए नारियल प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई है। इस योजना का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना है, जिससे एक करोड़ किसानों सहित लगभग तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा, सरकार ने भारतीय काजू और भारतीय कोको को वर्ष 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की धाक जम सके।

तकनीकी मोर्चे पर किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भारत-विस्तार नामक एक बहुभाषीय एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) टूल पेश किया गया है। यह एआई टूल किसानों को उनकी अपनी भाषा में विशिष्ट सलाह प्रदान करेगा, जिससे उन्हें बेहतर निर्णय लेने और खेती से जुड़े जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बजट में 'शी मार्ट की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले इन उद्यमों के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वयं के व्यवसाय का स्वामी बनने और उन्हें बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना