महाराष्ट्र में गिरी इमारत : कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, हादसे के बाद डर का माहौल
लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा
पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी कचरा डिपो के पास भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। कचरे का विशाल ढेर खिसककर एक इमारत पर गिरा, जिससे भवन ढह गया। हादसे में करीब 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि राहत-बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में बुधवार को एक इमारत ढहने से कम से कम 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी और पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद कचरे का एक बड़ा ढेर खिसक कर इस ढांचे पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पिछले कुछ दिनों से पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
Tags: trapped
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jul 2026 15:45:17
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...

Comment List