सीएम रेड्डी ने जताया आरटीसी के चालक शंकर की मौत पर शोक : मदद का दिया आश्वासन, परिवार को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की
सीएम रेवंत रेड्डी ने आरटीसी चालक की मृत्यु पर जताया दुख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरटीसी चालक शंकर गौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए आरटीसी कर्मचारियों की समस्याओं को ईमानदारी से सुलझाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम ने भावुक होते हुए लोगों से आवेश में आकर आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की।
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालक शंकर गौड़ की मौत शोक व्यक्त किया। रेड्डी ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ खड़े हैं और सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने शंकर गौड़ की आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार के सदस्यों को इस क्षति का सामना करने के लिए शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री कहा कि आवेश में लिया गया एक क्षणिक निर्णय परिवार को गहरे दुख में डुबो गया। उन्होंने दोहराया कि सरकार आरटीसी कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रही है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि आरटीसी कर्मचारियों ने गुरुवार को तेलंगाना में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान नरसंपेट आरटीसी डिपो के चालक शंकर गौड़ ने कथित तौर पर नरसंपेट बस स्टैंड के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, जिनका आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Comment List