2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान

सोशल मीडिया पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में हरीश रावत अनुपस्थित रहे। खरगे ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाते हुए बदलाव का आह्वान किया।

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में उनके अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल नहीं हुए।

खरगे ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार के दस वर्षों ने प्रदेश की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को छलने का काम किया है। ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से लगातार पल्ला झाड़ने की प्रवृत्ति ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब हिसाब मांग रही है और बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से लड़ रही है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प जनता का विश्वास जीतकर देवभूमि उत्तराखंड को एक सुरक्षित, संवेदनशील और ऐसी जवाबदेह सरकार देना है जो जनहित को सर्वोपरि रखे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्लोरिडा में भीषण हादसा: निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 9 लोगों की मौत फ्लोरिडा में भीषण हादसा: निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 9 लोगों की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में रविवार को बहामास जा रहा एक निजी 'लियरजेट 60' विमान मिसाइल की...
दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव
दिवाली पर सिर्फ 2 दिन आतिशबाजी की छूट, 9 नवंबर से फिर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध; जानें पूरा मामला
आईएएस गौरव गोयल बुधवार को ज्वाइन करेंगे, दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस को देखते हुए रीको में पोस्टिंग की संभावना
जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
अगले दशक में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में होगा भारत : डॉ. टेसी थॉमस
Voice of youth : छोटे व्यापारियों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का डंडा?