पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क की मिली सूचना

पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
सीमा पार हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 15 कारतूस और दो वाहन बरामद हुए। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, आरोपी हथियार-मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं।

फरीदकोट। पंजाब में फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से हेरोइन तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 47.3 किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 15 कारतूस और दो वाहन बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के पंजाब में सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

इस संबंध में थाना सदिक में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने तथा इसके आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार तथा संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

Tags: smuggling

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल निकाय चुनावों की भाजपा कार्यालय में समीक्षा : संभाग प्रभारियों के साथ मंथन, राठौड़-द्विवेदी सहित चुनाव से जुड़े नेता हुए शामिल
राजस्थान भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव-2026 के नतीजों की समीक्षा के लिए प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक की। प्रदेशाध्यक्ष मदन...
रोडवेज बस में चेकिंग : यात्रियों से किराया लिया, टिकट नहीं दिया; परिचालक के खिलाफ कार्रवाई
मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति
पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव : छुट्टियों से बीच में लौटे ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने दी अमेरिकियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी
प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर