दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों

दोनों के पैर में गोली लगने से घायल

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग में भी उनकी भूमिका सामने आई है। आरोपियों से पाकिस्तान निर्मित हथियार बरामद हुए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (सीआईए शाखा) के साथ पश्चिमी दिल्ली में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गिरोह के 2 शूटर घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने पहुंच रहे थे। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की घटना में भी कथित रूप से शामिल थे। पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने दावा किया था कि यह हमला गुरु रंधावा की अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंधों के कारण कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पाकिस्तान निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

Read More कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक

Read More सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती

 

 

 

Read More भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी

Tags: shooters

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर अमृत सेवा अभियान का आगाज, शहर भर में लगे 200 से ज्यादा सेवा स्टॉल निर्जला एकादशी पर अमृत सेवा अभियान का आगाज, शहर भर में लगे 200 से ज्यादा सेवा स्टॉल
निर्जला एकादशी पर नगर निगम जयपुर ने अमृत सेवा अभियान शुरू। नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुभारंभ...
29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला