दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

मरीजों को सांस लेने में राहत देने के लिए नेबुलाइजेशन की जरूरत

दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालने लगी है। जहरीली हवा में सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषण के कारण खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली। बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालने लगी है। जहरीली हवा में सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषण के कारण खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। पहले से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उत्तर दिल्ली के विजय नगर स्थित वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट में इन दिनों सांस के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज सांस संबंधी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। मरीज खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में परेशानी की शिकायत कर रहे हैं। कई मरीजों को नेबुलाइजेशन दिया जा रहा है, जबकि गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, रोजाना सैकड़ों मरीज सांस संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदूषण के संपर्क में आने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। कई मरीजों को सांस लेने में राहत देने के लिए नेबुलाइजेशन की जरूरत पड़ रही है। प्रदूषण का असर ऐसे लोगों पर भी दिखाई दे रहा है, जिन्हें पहले अस्थमा या टीबी जैसी कोई बीमारी नहीं रही है। अस्पताल पहुंचे एक मरीज ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से हर सर्दी में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही उसकी खांसी तेज हो जाती है। जांच और एक्स-रे में कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आती, लेकिन प्रदूषण के मौसम में सांस संबंधी परेशानी बढ़ जाती है।
 
 
 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद