Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा

घने कोहरे से दिल्ली-एनसीआर में यातायात प्रभावित

Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा

नई दिल्ली में घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। उड़ानों में देरी हुई, दृश्यता घटी और वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से बड़े स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को उड़ान के समय और जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। हवाई अड्डे ने बताया कि कोहरे की स्थिति के कारण सीएटी-3 स्थितियों में बदलाव के कारण देरी हो सकती है। खास बात यह है कि सीएटी-3 प्रणाली बहुत कम या लगभग शून्य दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति देता है। 

गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर शहरों की बात करें तो कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा था। शांत हवाओं के बावजूद लोगों को ठंड महसूस कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, कम तापमान और मौसम की स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा बढ़ सकता है, हालांकि यह अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 260 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रात में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि शहर में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।

Read More मणिपुर से अमूर फाल्कन दक्षिण अफ्रीका पहुंचे : संरक्षण के लिए उनके प्रवास को किया जा रहा ट्रैक, वापसी यात्रा पर निगरानी जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल की। देशभर के 1,140 से अधिक...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल
परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी