खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ : आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, मेरा भारत महान नारे को लेकर जताई आपत्ति

भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और सुरक्षा गार्डों के साथ भिड़ गये थे

खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ : आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, मेरा भारत महान नारे को लेकर जताई आपत्ति

पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ का “ऑरा-2026” टूर खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने अमेरिका में कड़े विरोध की धमकी दी है। वैंकूवर-कैलगरी शो में हुए हंगामे के बाद विवाद बढ़ा। दोसांझ ने साफ कहा—देशभक्ति पर गर्व है, उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा। सुरक्षा एजेंसियां अब हालात पर नजर रखे हुए हैं।

चंडीगढ़। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का वर्तमान वैश्विक दौरा ऑरा-2026 खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर है। घोषित आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कलाकार को सीधी धमकी जारी की है। एक वीडियो संदेश में पन्नू ने दोसांझ को चेतावनी दी कि कनाडा में विरोध का सामना करने के बाद, अब उन्हें अमेरिका में अपने आगामी प्रदर्शनों के दौरान और भी तीव्र विरोध का सामना करना पड़ेगा। यह टकराव दोसांझ के वैंकूवर और कैलगरी के लाइव कंसर्ट के बाद बढ़ा, जहां उन्होंने उन खालिस्तान समर्थकों का सामना किया था, जिन्होंने झंडे और भारत विरोधी नारों के साथ उनके शो में बाधा डालने की कोशिश की थी। आतंकवादी पन्नू ने अपने संदेश में दोसांझ के देशभक्तिपूर्ण नारे मेरा भारत महान और अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति उनके पहले व्यक्त किये गये सम्मान पर आपत्ति जतायी। गायक दोसांझ को भारतीय दोसांझ कहकर संबोधित करते हुए, एसएफजे प्रमुख ने दावा किया कि कलाकार की जमीर उसी दिन मर गया था, जिस दिन उन्होंने बच्चन का सम्मान किया था, जिन्हें यह चरमपंथी समूह 1984 के दंगों से जोड़ता है।

गत 30 अप्रैल को अपने कैलगरी शो के दौरान दोसांझ ने पोस्टर दिखाने वाले प्रदर्शनकारियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने मंच से कहा था कि वह अपने कंसर्ट का माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि इसमें परिवार और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंगामा करने वाले किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया जायेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नू ने भयावह चेतावनी जारी की और कहा कि प्रदर्शनकारियों ने अब तक केवल झंडे दिखाये हैं लेकिन जल्द ही वे लाठियां लेकर आयेंगे। उसने आगे दावा किया कि दोसांझ का अहंकार अंतत: पश्चिमी देशों में बसे भारतीयों के बीच उनके पतन का कारण बनेगा।

अपने रुख के समर्थन में दोसांझ ने कहा कि उन्होंने पंजाब और इसके मुद्दों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग किया है। उन्होंने अपने आलोचकों को याद दिलाया कि उन्होंने अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा जैसे पेशेवर प्रतिबद्धताओं को रद्द करने की कीमत पर भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए महीनों जमीन पर बिताये। गायक ने कहा कि वह पंजाब के कल्याण के लिए बोलते हैं लेकिन साथ ही उन्हें अपनी राष्ट्रीय पहचान पर गर्व है और वह उन लोगों से नहीं डरेंगे, जो उनके कार्यक्रमों में खलल डालना चाहते हैं।

इस विवाद की शुरुआत 23 अप्रैल को वैंकूवर में हुई थी, जब सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के एक समूह को बाहर निकालना पड़ा था, जो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और सुरक्षा गार्डों के साथ भिड़ गये थे। तब से खालिस्तान समर्थक तत्वों ने दोसांझ को भारत सरकार और आरएसएस-भाजपा गठबंधन का समर्थक करार दिया है, और वे इस नैरेटिव का उपयोग अपने वल्र्ड टूर को बाधित करने के प्रयासों को सही ठहराने के लिए कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं, क्योंकि गायक अमेरिका में अपने आगामी दौरे की तैयारी कर रहे हैं।

Read More मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता 

 

Read More नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 : राजनाथ सिंह ने कहा-बदला है वार फेयर का चेहरा, तकनीक के चलते हुये क्रांतिकारी बदलाव, साइबर स्पेस में भी लड़े जा रहे युद्ध

Read More हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया

 

 

 

Tags: pannu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान शुरू महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान शुरू
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर PCC मुख्यालय में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत। PCC चीफ गोविंद सिंह...
जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा
अमेरिका ने की ईरान युद्ध खत्म होने की घोषणा, कहा-'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' ने हासिल किए लक्ष्य, भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित
रामचन्द्र राव का बड़ा हमला: टीएमसी और कांग्रेस पर संविधान-लोकतंत्र का अपमान करने का लगाया आरोप, ममता बनर्जी के समर्थन को लेकर राहुल पर साधा निशाना
जयपुर में 5 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान आज से शुरू : बसों व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वाहनों की भी होगी जांच
टैंक में गिरने से दो मासूमों की मौत : खेलते-खेलते गिरी टैंक में, जानें पूरा मामला
खालिस्तानी चरमपंथियों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ : आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, मेरा भारत महान नारे को लेकर जताई आपत्ति