उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड : युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया

उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड : युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंडी परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और युवती के शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप हो गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना हल्द्वानी स्थित गल्ला मंडी परिसर की है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने मंडी के अंदर युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (शहर) मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई हो सकती है। शवों के पास खून के निशान और भारी पत्थर मिलने की बात भी सामने आई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंडी परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की इस घटना से हल्द्वानी में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Read More जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद

Tags: murder

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च