महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा

किसानों के लिए सुले ने मांगी राहत

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपए मुआवजा, किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और पानी का समान वितरण करने की मांग उठाई। साथ ही किसानों के बच्चों की शिक्षा में मदद और मनरेगा के नियमों में ढील देने की अपील की।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है। सुले ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, पानी का समान बंटवारा करने और किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में राजनीतिक टकराव के बजाय सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार और सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे किसानों की मुश्किलों को दूर करने के लिए मिलकर काम करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश सरकार को सूखे से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देते समय संवेदनशील और सहयोगी रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नियमों में ढील देने की भी मांग की, ताकि सूखे से प्रभावित लोगों के लिए रोजगार के और अवसर पैदा किये जा सकें। उन्होंने बारामती लोकसभा क्षेत्र में सूखे की स्थिति की समीक्षा के दौरान पुणे के जिला कलेक्टर के साथ चर्चा की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि राहत कार्य हर पात्र किसान तक पहुंचें, खासकर उन लोगों तक जिन्हें अब तक सरकारी मदद नहीं मिल पायी है।

सुले ने किसानों की आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए इन घटनाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाये। उन्होंने कहा कि किसानों को तत्काल और सार्थक राहत की जरूरत है। सरकार को उनके जीवन, आजीविका और उनके बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

Read More मुंबई में CNG के दाम फिर बढ़े, ऑटो का न्यूनतम किराया 27 से बढ़ाकर 29 रुपये करने की मांग

Read More हासन में हाथी का आतंक, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

 

 

Read More समुद्र में उठा तूफान अब मचाएगा तबाही! 120 की रफ्तार से टकराएगा अकवान

Tags: Farmers

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान