भारत में इबोला की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव

कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया

भारत में इबोला की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव
युगांडा से भारत लौटी एक महिला में इबोला वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बेंगलुरु। युगांडा से भारत लौटी एक महिला में इबोला वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और भारत में फिलहाल इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला हाल ही में युगांडा से बेंगलुरु पहुंची थी। यात्रा के बाद उसे हल्के बदन दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारियों ने एहतियातन उसे बेंगलुरु के एक सरकारी अस्पताल में निगरानी के लिए आइसोलेट कर दिया। डॉक्टरों ने महिला के ब्लड सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा था। जांच रिपोर्ट में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। उसमें गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला इबोला प्रभावित क्षेत्र से लौटी थी, इसलिए सावधानी के तौर पर यह कदम उठाया गया। इधर, अफ्रीकी देशों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों को 21 दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी और सेल्फ मॉनिटरिंग करने की सलाह दी है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।

 

Read More ममता की सुरक्षा पर सियासी संग्राम : 2 PSO हटने से बंगाल में बवाल, TMC ने उठाए सियासी सवाल

 

Read More महाकाल मंदिर की अनूठी पहल, परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए महाकालेश्वर मंदिर द्वारा जलपान की व्यवस्था

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को आगाह करते हुए बताया है कि...
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित