ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार

आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर उनके दो अन्य साथियों को भी धर दबोचा। बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और पुलिस उनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आज मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपुर थाना पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत तिलपता गोल चक्कर पर रविवार को नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद कार सवार बदमाश नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे।

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर दोबारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर मौके पर ही पकड़े गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान घायल बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास, गैंग से जुड़े संबंधों तथा अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ और पूरे मामले के सफल अनावरण के संबंध में विस्तृत जानकारी आज दोपहर एक बजे थाना सूरजपुर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साझा की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम" सुर म्यूजिक एकेडमी की प्रस्तुति: 19 जुलाई को गूंजेगी "सुरीली शाम – सुर के नाम"
गुलाबी नगरी जयपुर में 'सुर म्यूजिक एकेडमी' आगामी 19 जुलाई को सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में एक भव्य संगीत...
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का एक्शन : होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा, किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन उल्लंघन पर ऑटोमैटिक चालान; आईजी राहुल प्रकाश ने शुरू की देश की पहली अनूठी तकनीक
गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का जीएम से किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 2 बदमाश घायल, 2 अन्य गिरफ्तार
अगस्त के अंतिम सप्ताह में विधानसभा का सत्र संभव, यूसीसी समेत कई अहम विधेयक हो सकते हैं पेश
मुंबई में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप