केजरीवाल का अदालत में पेश नहीं होने और कोई दलील नहीं रखने का फैसला : सब जानते हैं मुझे एक झूठे केस में फंसाया, बोले- जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय की उम्मीद खत्म

मुझे न्यायपालिका पर भरोसा और करता हूं पूरा सम्मान

केजरीवाल का अदालत में पेश नहीं होने और कोई दलील नहीं रखने का फैसला : सब जानते हैं मुझे एक झूठे केस में फंसाया, बोले- जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय की उम्मीद खत्म

हितों के टकराव का हवाला देते हुए सत्याग्रह की राह अपनाई और निष्पक्ष न्याय पर सवाल उठाया। केजरीवाल बोले—न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन “न्याय दिखना भी चाहिए।” फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प खुले रखे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में चल रहे अपने मामले में पेश नहीं होने और ना कोई दलील रखने का फैसला किया है। केजरीवाल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा, न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ मैंने इस मामले में उनके सामने पेश नहीं होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, मैंने हितों के टकराव के कारण न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को मेरे मामले में खुद से हटने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने ने स्वयं ही सुनने का फैसला दिया। इस मामले में न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा जो भी फैसला सुनाएंगी, उस पर मैं अपने कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हूं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और पूरा सम्मान करता हूं, क्योंकि जब मेरे खिलाफ साजिशें हुई, तो न्यायपालिका ने ही मुझे दोष मुक्त करके न्याय दिया।

उन्होंने कहा , जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब जीत या हार मायने नहीं रखते। उससे भी बड़ा सही और गलत का सवाल हो जाता है कि क्या सही है और क्या गलत है। ऐसे समय में हमें यह तय करना होता है कि हम मुश्किल रास्ता चुनेंगे या आसान रास्ता। आज मैं भी एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं। सब जानते हैं कि मुझे एक झूठे केस में फंसाया गया। मुझे जेल भेज दिया गया। एक चुनी हुई सरकार को गलत तरीके से गिरा दिया गया। हमें कई महीने जेल में रखा, पर आखिरकार सच की जीत हुई। उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैं न्यायपालिका का बहुत सम्मान करता हूं। जब मेरे खिलाफ गलत साजिश हुई तो हमारे देश की न्यायपालिका ने ही मुझे न्याय दिया था। जब मुझे झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया, तो इसी न्यायपालिका ने मुझे जमानत मंजूर की थी। इसी न्यायपालिका ने मुझे उसी झूठे मामले में दोष मुक्त करार किया है। पिछले 75 वर्षों में जब-जब देश पर आंच आई, हमारे देश की न्यायपालिका ने देश को बचाया और नागरिकों के हितों की रक्षा की है। मैं न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा का भी बहुत सम्मान करता हूं। मुझे उनसे या उनके परिवार से किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत आपत्ति नहीं है। लेकिन न्याय का एक बहुत बड़ा सिद्धांत है कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए। इसलिए मैंने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से पूरे सम्मान के साथ अनुरोध किया कि वह हितों के टकराव जैसे कारणों की वजह से इस मामले से खुद को अलग कर लें। लेकिन उन्होंने मेरी दलीलें खारिज कर दीं और फैसला दिया कि वह स्वयं ही मामले की सुनवाई करेंगी।

आप नेता ने कहा कि यह बात आज मैंने एक पत्र लिखकर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को भी सूचित कर दी है। मेरा न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से किसी प्रकार का व्यक्तिगत विरोध नहीं है। यदि भविष्य में भी कभी उनके सामने मेरा कोई अन्य मामला लगता है जिसमें मेरे विरोध में भाजपा, केंद्र सरकार या तुषार मेहता नहीं हैं, तो मैं उनके समक्ष जरूर पेश होऊंगा। आप पूछ सकते हैं कि यदि मैं न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खुद को मामले से अलग करने के आदेश से असहमत हूं, तो उसके खिलाफ शीर्ष न्यायालय क्यों नहीं जा रहा? मैं उसकी तैयारी कर रहा हूं। यह पूरा मामला बहुत नाजुक और संवेदनशील है।

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट  राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
राजस्थान में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है; बाड़मेर 46°C के साथ सबसे गर्म रहा। पिछले 12 वर्षों...
ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : अमेरिकी दूतावास के बाहर की नारेबाजी, लाकड़ा ने कहा-देश का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
कम लागत, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया से निवेशकों का बढ़ा भरोसा: एक मई से शुरू होगा रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण, 14 मई तक जमा होगी ईएमडी   
ईरान-पाकिस्तान वार्ता : मॉस्को रवाना हुए Abbas Araghchi ; पुतिन से करेंगे अहम मुलाकात, मध्यस्थता प्रयासों के बीच अमेरिका से वार्ता जारी रखने पर चर्चा 
पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख