पटना हाईकोर्ट का विस्तार, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 44

पटना हाईकोर्ट का विस्तार, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ
पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त इन जजों में तीन स्थायी और चार अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं। इस शपथ ग्रहण के बाद पटना उच्च न्यायालय में कार्यरत न्यायाधीशों की कुल संख्या 37 से बढ़कर 44 हो गई है।

पटना। पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट के सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र, बड़ी संख्या में न्यायधीश, अधिवक्ता, विभिन्न पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी, वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा,वरीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप तथा नवनियुक्त जजों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

इस बाबत भारत के राष्ट्रपति ने अधिवक्ता रंजन कुमार झा, अधिवक्ता कुमार मनीष और अधिवक्ता राज कुमार को उनके पद भार ग्रहण करने की तिथि से पटना हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है,जबकि अधिवक्ता राणा विक्रम सिंह, अधिवक्ता विकास कुमार, अधिवक्ता गिरिजेश कुमार व अधिवक्ता आलोक कुमार को पद भार ग्रहण की तिथि से दो वर्षों की अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय का एडीशनल जज नियुक्त किया है।

इन सात न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही पटना हाईकोर्ट में स्वीकृत कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 37 से बढ़कर 44 हो गई है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 26 फरवरी, 2026 को पटना हाईकोर्ट नौ अधिवक्ताओं को जज बनाने की अनुशंसा की थी, जिनमे से फिलहाल कुल सात जजो की नियुक्त किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध