नकली मुद्रा मामले का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश करने के लिए भेजा 

दुबई में नकली भारतीय मुद्रा नोट खरीदे थे

नकली मुद्रा मामले का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, विशेष अदालत में पेश करने के लिए भेजा 
बेरी 2015 से यूएई अधिकारियों की हिरासत में था और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2013 के केरल नकली मुद्रा मामलों से जुड़े एक प्रमुख आरोपी को 12 साल बाद मुंबई एयरपोर्ट अड्डे पर गिरफ्तार किया है।  एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से मोइदीन बाबा उमर बेरी के प्रत्यर्पण के बाद उसे केरल के कोच्चि में एक विशेष अदालत में पेश करने के लिए भेजा गया है। 

बेरी 2015 से यूएई अधिकारियों की हिरासत में था और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया था। वांछित दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्वासित के रूप में आया है। उसे दोपहर गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय मुद्रा की जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों में एनआईए कोच्चि शाखा में दर्ज एक मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा वांछित था। अधिकारी ने बताया कि मोइदीन बाबा उमर बेरी ने दुबई में नकली भारतीय मुद्रा नोट खरीदे थे और उसे बेंगलुरु पहुंचाया था।

 

Tags: currency

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास