परिवार की नाराजगी बनी प्यार की दुश्मन! वीडियो कॉल पर जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस
उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। अशोकनगर थाना क्षेत्र के सेनडांगा में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जीत विश्वास और पूजा मंडल (दोनों करीब 18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही इलाके के निवासी थे और एक ही स्कूल में पढ़ने के साथ ट्यूशन भी जाते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। बताया जा रहा है कि जीत के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्हें पूजा के साथ उसका संबंध मंजूर नहीं था। आरोप है कि परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इस रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा था। गुरुवार को जीत के माता-पिता के लौटने के बाद दोनों के आत्महत्या करने की खबर सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comment List