भ्रष्टाचार से तंग आकर देश से भाग रहीं कंपनियां : लॉजेस्टिक कंपनी ने की कस्टम अधिकारियों से परेशान होकर कारोबार बंद करने की घोषणा, कांग्रेस ने कहा- घूस न देने पर कर रहे थे प्रताड़ित 

कंपनी ने एक खबर का वीडियो भी पोस्ट किया 

भ्रष्टाचार से तंग आकर देश से भाग रहीं कंपनियां : लॉजेस्टिक कंपनी ने की कस्टम अधिकारियों से परेशान होकर कारोबार बंद करने की घोषणा, कांग्रेस ने कहा- घूस न देने पर कर रहे थे प्रताड़ित 

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि रिश्वत देते-देते परेशान हो चुकी बड़ी कंपनियां देश में कारोबार बंद करने पर विवश हो रही हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि रिश्वत देते-देते परेशान हो चुकी बड़ी कंपनियां देश में कारोबार बंद करने पर विवश हो रही हैं।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एक खबर का हवाला देते हुए कहा है कि एक लॉजेस्टिक कंपनी ने कस्टम अधिकारियों को रिश्वत देने से परेशान होकर भारत में अपना कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक खबर का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी का सीईओ यह आरोप लगा रहा है1 बताया जा रहा है कि कंपनी के इस ऐलान को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जांच भी बिठा दी है।

पार्टी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से विट्रेक कंपनी ने अपना कारोबार भारत में बंद कर दिया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि कस्टम डिपार्टमेंट उनसे बड़ी घूस ले रहा था और घूस न देने पर उन्हें प्रताड़ति किया जा रहा था।

कांग्रेस ने सरकारी तंत्र पर भ्रष्टाचार का खेल कर वसूली करने का आरोप लगाया और कहा कि विट्रेक कंपनी के ताजा आरोपों से साफ है कि मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार ने व्यापार और व्यापारियों को तबाह कर दिया है। पूरे तंत्र में वसूली का खेल चल रहा है और धन की उगाही हो रही है। उसने यह भी कहा कि ये सिर्फ एक कंपनी की बात नहीं है, बल्कि मोदी और उनकी सरकार के इस वसूली तंत्र का शिकार देश का हर नागरिक हो रहा है।

Read More किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार

खबरों के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई की लॉजिस्टिक कंपनी विन्ट्रेक इंक ने चेन्नई के कस्टम विभाग पर बार-बार परेशान करने, रिश्वत मांगने जैसे आरोप लगाए हैं और कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए हैं। कंपनी ने कहा कि ऐसे हालात में कामकाज करना उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है, इसलिए भारत में काम-धंधा बंद करना पड़ेगा। कंपनी की शिकायत सुनने के बाद वित्त मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर जांच बिठा दी गई है।

Read More शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट

 

Read More इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी
एशिया की सबसे बड़ी भामाशाहमंडी का परिसर छोटा पड़ने से किसानों और व्यापारियों को परेशानियां आ रही थी।
रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  
कोटा में भी बढ़ाई पीएनजी कार्य की गति, अगले साल तक एक लाख घरों में पहुंचेगी पाइप लाइन से गैस
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त
मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात
कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड