हैदराबाद में नामपल्ली स्थित अदालत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा
हैदराबाद के नामपल्ली स्थित क्रिमिनल कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इमारत के कमरों से धुआं और आग की लपटें उठती देख सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से आग पर काबू पाया और इसे अन्य मंजिलों तक फैलने से रोक लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली स्थित एक अदालत की इमारत की तीसरी मंज़िल पर सोमवार तड़के आग लग गयी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अदालत के कर्मचारियों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत अग्निशमन सेवा को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग को दूसरी मंज़िलों तक फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति के पूरी तरह नियंत्रण में होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने और अदालत की इमारत को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 15:42:10
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध...

Comment List