पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार

विशेष टीमें कर रही थी तलाश

पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया। 13 सितंबर की घटना के बाद तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने लापरवाही की धाराओं के साथ बीएनएस की धारा 109 भी जोड़ी है।

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में फरार आरोपी कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 13 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित कर उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया था। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, घटना के वायरल वीडियो की जांच में कार को कथित तौर पर सिया की बाइक की दिशा में मोड़कर टक्कर मारने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109 भी जोड़ दी।

सिया अपनी बाइक से अन्य राइडर्स के साथ जा रही थीं। घटना के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि कार चालक ने पहले उन्हें रुकने का इशारा किया और नहीं रुकने पर बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के पूरे क्रम और वीडियो फुटेज में सामने आए तथ्यों की जांच कर रही है।

 

Read More सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग

Tags: accused

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल पर आयोजित होगा मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से की रक्तदान की अपील
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर को सैटेलाइट अस्पताल, किशनपोल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित। मुख्य चिकित्सा...
कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत
Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव