शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे खुला

वैश्विक स्तर पर जापान का निक्केई फिलहाल ऊपर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे खुला
विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164 अंक तक फिसलकर 75,846 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 37 अंक टूटकर 23,877 पर रहा। बैंकिंग, वित्त और ऑयल-गैस शेयर दबाव में रहे, वहीं रियल्टी, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी दिखी। एचडीएफसी बैंक-टीसीएस कमजोर, टाटा स्टील-एनटीपीसी मजबूत रहे।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे 75,939.86 अंक पर खुला, लेकिन फिर कुछ देर के लिए हरे निशान में चला गया और 76,137.53 अंक तक मजबूत रहा। इसके बाद फिर गिरता हुआ यह 75,797.01 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 163.86 अंक (0.22 प्रतिशत) टूटकर 75, 845.84 अंक पर रहा।

वैश्विक स्तर पर जापान का निक्केई फिलहाल ऊपर है जबकि हांगकैंग के हैंग सेंग और चीनी के शंघाई कंपोजिट में गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 33.35 अंक टूटकर 23,880.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 36.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत नीचे 23,877.05 अंक पर था। वृहत बाजार में लिवाली हो रही है।  बैंकिग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट बनी हुई है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलटी और मीडिया समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बीईएल, कोटक मङ्क्षहद्रा बैंक और टीसीएस के शेयरों में अभी गिरावट है। इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट््स और टेक मङ्क्षहद्रा के शेयर बढ़त में हैं।

Tags: Sensex

Post Comment

Comment List

Latest News

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने भवन मानकों और नक्शों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए एलेन, आकाश और महेंद्रा...
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता