JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते: CID ने पूछताछ के बाद लिया हिरासत में, नियमों की अनदेखी के आरोप

ब्लैकलिस्टेड कंपनी को काम सौपने का आरोप

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते: CID ने पूछताछ के बाद लिया हिरासत में, नियमों की अनदेखी के आरोप
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पूर्व में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा कार्य सौंपने तथा प्रक्रियात्मक नियमों की अनदेखी के आरोप हैं। जांच एजेंसी जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को सीआईडी ने कथित भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। ख्यांगते पर आरोप है कि आयोग की प्रक्रिया में एक ऐसी कंपनी को काम दिया गया, जिसे पहले ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। सीआईडी इस बात की जांच कर रही है कि कंपनी के चयन में नियमों का पालन हुआ था या नहीं और इस फैसले में किन अधिकारियों की भूमिका रही।

जांच एजेंसी ने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर पहले भी कार्रवाई की थी। 28 जुलाई को ख्यांगते को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले उनके सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में तलाशी लेकर दस्तावेज, ओएमआर शीट और डिजिटल सामग्री जब्त की गई थी। ख्यांगते ने जांच के दौरान किसी भी अनियमितता में शामिल होने से इनकार किया था।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित जिला परिषद की आरक्षण लॉटरी में तय हुआ वार्डों का गणित, 57 में 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्यों के वार्डों तथा पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला...
पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पेंशन अदालत, 22 पुलिसकर्मियों को दिए गए पीपीओ
विकासशील देशों की एकजुटता जरूरी, जयशंकर बोले- वैश्विक फैसलों में मिले उचित प्रतिनिधित्व और मजबूत भागीदारी
एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : परीक्षा पास कर चुके दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी
निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर