डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर ठगी : भारत का वकील बना शिकार, लाखों का लगा चूना
मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
बेंगलुरु। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसके झांसे में भारत का एक वकील भी आ गया, जिससे उसे लाखों की चपत लग गई। मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है, जहां वकील साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने सेंट्रल क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित को ठगों ने 6 लाख का चूना लगाया है।
ठगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक फर्जी निवेश योजना बनाई और लाखों रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार ठगों ने एक एआई वीडियो का प्रयोग कर ठगी की। वीडियो में ट्रंप कथित तौर पर ऊंचे मुनाफे का वादा कर रहे थे। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप होटल रेंटल में निवेश का मौका दिया गया था। बताया गया कि इसमें लाभ होगा। इसके बाद पीड़ित ने निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल डाल दी, जिसके बाद उसे ठगी का शिकार बना लिया गया।

Comment List