इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज

भारतीय क्षेत्र में जेट ईंधन 85 प्रतिशत से भी अधिक महंगा

इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज

इंडिगो ने ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया है। यह शुल्क 425 से 2300 रुपए तक होगा और 14 मार्च की आधी रात के बाद यानी 15 मार्च 00:01 बजे से लागू होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट ईंधन 85% से ज्यादा महंगा हो चुका है।

नई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का बोझा यात्रियों के साथ साझा करने का निर्णय करते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की है, जो गंतव्य के हिसाब से 425 रुपए से लेकर 2300 रुपए तक होगा इंडिगो की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नया ईंधन शुल्क 14 मार्च  ( शुक्रवार आधी रात के बाद) यानी शनिवार आधी रात 00:01 बजे से प्रभावी होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कदम पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण ईंधन कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के चलते उठाया गया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की विमान ईंधन निगरानी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्षेत्र में जेट ईंधन 85 प्रतिशत से भी अधिक महंगा हो गया है। 

Tags: indigo

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल