'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का कैंसर से निधन, "अश्चत्थामा" के किरादार से मिली थी प्रसिद्धि

हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में निभाया किरदार

'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का कैंसर से निधन,
भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का 74 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे। 'गजनी' फिल्म में खलनायक तथा 'महाभारत' धारावाहिक में अश्वत्थामा के यादगार किरदारों से प्रसिद्ध हुए रावत ने हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

मुंबई। आमिर खान की मशहूर फिल्म 'गजनी' में मुख्य खलनायक की यादगार भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत (74 वर्ष) का मंगलवार शाम यहां निधन हो गया। ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे प्रदीप रावत ने यहां के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने लंबे अभिनय करियर के दौरान रावत ने 'लगान' और 'सरफरोश' जैसी कई चर्चित फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए खूब सराहना बटोरी। धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा के रूप में निभाए गए उनके किरदार को आज भी बेहद याद किया जाता है। 

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के अलावा अन्य भाषाओं के सिनेमा में भी योगदान दिया। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और दो बच्चे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया