हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म

संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहे हौसले

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं से भय का माहौल है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो रहा है। रोहतक में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर गोलीबारी का हवाला देते हुए सैलजा ने पुलिस व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश में भय का माहौल है और अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है।

सैलजा ने कहा कि फतेहाबाद और पानीपत समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने रही हैं। कुछ दिन पहले रोहतक में पुलिस थाने के सामने कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा कथित गोलीबारी की घटना बेहद गंभीर है। जब जनप्रतिनिधि और कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास, भाईचारे, किसानों, जवानों और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है, लेकिन लगातार बढ़ता अपराध प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। सैलजा ने सरकार से पुलिस व्यवस्था मजबूत करने, अपराधियों और गिरोहों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने तथा जनप्रतिनिधियों, कारोबारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आलोचना को राजनीतिक बयान मानकर नजरअंदाज करने के बजाय हकीकत स्वीकार करे और कानून का राज स्थापित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए।

Tags: selja

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार