नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जवानों को प्रणाम : असामाजिक तत्वों से निपटने वाले जवानों को हरसंभव सहायता होगी उपलब्ध, यादव ने कहा- पुलिस के जवान समाज को प्रदान करते हैं अनुकूलता

हमारे उत्सव शांति एवं आनंद के साथ पूर्ण होते हैं

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे जवानों को प्रणाम : असामाजिक तत्वों से निपटने वाले जवानों को हरसंभव सहायता होगी उपलब्ध, यादव ने कहा- पुलिस के जवान समाज को प्रदान करते हैं अनुकूलता

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे समस्त वीर जवानों को प्रणाम। समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए राज्य के वीर जवानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए राज्य के वीर जवानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। यादव पुलिस लाइन उज्जैन में होली मिलन समारोह में सहभागिता कर रहे थे। समारोह को संबोधित करते हुए यादव ने उज्जैन पुलिस के जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश एवं समाज की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों की आत्मीयता एवं ऊर्जा से होली पर्व का आनंद दोगुना हो गया। कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवान सुरक्षा की दीवार बनकर समाज को अनुकूलता प्रदान करते हैं। 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे समस्त वीर जवानों को प्रणाम। समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए राज्य के वीर जवानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। होली के पावन पर्व पर पुलिस विभाग द्वारा जिस समर्पण के साथ ड्यूटी की गयी, वह प्रशंसनीय है। पुलिसकर्मियों के परिश्रम, त्याग व सेवा से ही हमारे उत्सव शांति एवं आनंद के साथ पूर्ण होते हैं। 

 

Tags: soldiers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं