ओडिशा में एटीएम लूट का हाई-वोल्टेज ड्रामा: थार से एटीएम उखाड़कर ले भागे बदमाश, कुछ दूर जाकर छोड़कर हुए फरार
CCTV में कैद हुई फिल्मी वारदात
ओडिशा के बालेश्वर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक एटीएम को उखाड़कर लूटने का प्रयास किया। एक काली थार गाड़ी में आए नकाबपोश अपराधियों ने मशीन को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया।
बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में एटीएम लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के तुड़ीगड़िया बाजार स्थित इंडिया-1 एटीएम को शुक्रवार देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में निशाना बनाया। काले रंग की थार में पहुंचे पांच से अधिक बदमाशों ने एटीएम मशीन को उखाड़कर रस्सी से वाहन में बांधा और उसे सड़क पर घसीटते हुए फरार होने लगे।
हालांकि, कुछ दूरी पर बदमाश एटीएम मशीन को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले। आशंका है कि पुलिस गश्त या किसी बाधा की भनक लगने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पूरी घटना एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान तथा वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एटीएम में कितनी राशि थी और नकदी सुरक्षित है या नहीं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 18:35:06
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का प्रथम चरण रविवार को जयपुर में शांतिपूर्ण ढंग से...

Comment List