झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

मालिक ने लगाया रंजिश में आगजनी का आरोप

झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
पलामू के मेदिनीनगर में सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। मकान मालिक अविनाश प्रकाश ने 3 साल से चल रहे विवाद के कारण जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। हादसे में ₹50 हजार का घरेलू सामान और करीब ₹5 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले के शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे शहर के सब्जी मार्केट स्थित लदीगढ़ कॉम्प्लेक्स के सामने एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मकान मालिक अविनाश प्रकाश ने बताया कि आग सुबह 4:30 से 5:00 बजे के बीच लगी। उनके अनुसार, यह घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पिछले तीन वर्षों से उन्हें परेशान कर रहे हैं और किसी ने जानबूझकर उनके मकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका।

अविनाश प्रकाश के अनुसार, आग लगने से घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि घरेलू सामान का लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि मकान को करीब 5 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की मांग उठ रही है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। यदि आगजनी की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर