आंध्र प्रदेश में भयावह सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत

महिलाएं-बच्चे शामिल; मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश में भयावह सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भद्राचलम से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस घाट रोड पर खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त कर जांच के निर्देश दिए।

आंध्र प्रदेश। आंध प्रदेश के चित्तूर में एक बस के खाई ​में गिरने की खबर सामने आ रही हैं, इस हादसे में अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो गई है और बाकी लोग घायल हुए है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से मृतकों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हादसे के बाद में एएसआर जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमें स्थानिय लोगों ने आज सुबह जानकारी दी और कहा कि चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस खाई में गिर गई है। बस में सवार लोग भद्राचलम से दर्शन करके लौट रहे थे कि अचानक ही मोड़ पर बस का बैलेंस​ बिगड गया और उस खाई में गिर गई। इस बस में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे।

बस हादसे के बाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। पुलिस और प्रशासन अधिकारियों से बात करके घायलों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। फिलहाल, पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे