दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

दिल्ली हादसा: करोल बाग में बस पलटने से दो की मौत

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

नई दिल्ली के करोल बाग में हनुमान मंदिर के पास जयपुर-दिल्ली स्लीपर बस पलटने से दो यात्रियों की जान चली गई और 23 घायल हो गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस सीधी कर फंसे लोगों को निकाला। हादसे में मृतक की पहचान शहबाज आलम के रूप में हुई है। बस चालक पंकज कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक स्लीपर पर्यटक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी एवं 23 घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट पर हुए इस हादसे में जयपुर-दिल्ली मार्ग की इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटने से कई यात्री अंदर ही फंस गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोल बाग पुलिस स्टेशन की एक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर बस को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि कुल 23 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिसमें 12 घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। दस घायलों को सर गंगा राम अस्पताल और एक घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बस चालक पंकज कुमार (26) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग