उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौट रहे थे गांव

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में देवाल-लोहाजंग मार्ग पर शनिवार तड़के एक ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन देहरादून से अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

चमोली। उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा ल्वाणी गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक ईको वैन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में सवार सभी लोग देहरादून से एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने परिजनों के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे। उनके पारिवारिक सदस्य भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। भजन सिंह के पार्थिव शरीर को एक निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव लाया जा रहा था, जबकि परिजन ईको वैन से पीछे-पीछे आ रहे थे।

आज सुबह करीब चार बजे ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थराली पुलिस, डीडीआरएफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एक ओर जहां परिवार अपने दिवंगत सदस्य के अंतिम संस्कार की तैयारी में था, वहीं रास्ते में हुए इस हादसे से गांव शोक में डूब गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि J&K की समस्याओं का समाधान...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक